पेट्रोल-डीजल के अफवाहों के बीच सख्ती: बोतल में पेट्रोल देने पर पूरी तरह प्रतिबंध, अफवाहों से बढ़ी भीड़

पेट्रोल-डीजल के अफवाहों के बीच सख्ती: बोतल में पेट्रोल देने पर पूरी तरह प्रतिबंध, अफवाहों से बढ़ी भीड़

वाराणसी (रणभेरी): अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर फैली अफवाहों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल की कमी की चर्चाओं के बीच शहर के पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। जहां पहले लोग 100-200 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में वाहन चालक टंकी फुल करा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग बोतल और गैलन में भी पेट्रोल लेने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर स्पष्ट निर्देश के साथ बैनर लगाए जा रहे हैं, जिसमें लिखा है कि किसी भी हालत में बोतल या अन्य खुले बर्तन में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल खरीद रहे हैं। कई जगहों पर बोतल में पेट्रोल न देने को लेकर विवाद की स्थिति भी बन रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल लें, ताकि अनावश्यक भीड़ और तनाव की स्थिति से बचा जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *