मसाने की होली से पहले अलर्ट: गंगा में नाव संचालन को लेकर सख्त निर्देश, लाइफ जैकेट अनिवार्य

मसाने की होली से पहले अलर्ट: गंगा में नाव संचालन को लेकर सख्त निर्देश, लाइफ जैकेट अनिवार्य

वाराणसी (रणभेरी): आगामी मसाने की होली को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार 17 फरवरी को थाना जल पुलिस ने दशाश्वमेध घाट पर नाविकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ADCP वैभव बांगर ने की, जिसमें एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक जल पुलिस भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद पुलिस प्रशासन ने दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्सी घाट तक निरीक्षण (ग्रस्त) किया। इस दौरान जिन नाविकों और यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, उन्हें सख्त हिदायत देकर तुरंत लाइफ जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए। साथ ही कुछ नाव संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे किसी भी स्थिति में छोटे बच्चों से नाव संचालन न कराएं।

मसाने की होली से पहले अलर्ट: गंगा में नाव संचालन को लेकर सख्त निर्देश, लाइफ जैकेट अनिवार्य

पुलिस ने नाविकों के लिए कई अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं…

  • गंगा में निर्धारित मार्गों के अलावा किसी अन्य रास्ते से नाव या बजड़ा संचालित नहीं किया जाएगा।
  • किसी भी नाव पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी।
  • प्रत्येक नाव में जीवन रक्षक उपकरण जैसे ट्यूब, रस्सा आदि अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेंगे।
  • श्रद्धालुओं को नाव पर बैठाने से पहले किराया तय करना होगा, ताकि बाद में विवाद न हो।
  • नाव में आग, बीड़ी या जलती माचिस जैसी असुरक्षित वस्तुएं फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • नाव को गहरे पानी या तेज धारा में ले जाने से बचना होगा।
  • हर नाव पर दो कुशल नाविक रहेंगे और मोटर बोट चलाते समय मोबाइल का न्यूनतम प्रयोग किया जाएगा।
  • कोई भी नाविक नशे की हालत में नाव संचालन नहीं करेगा, उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई होगी।
  • राजघाट से अस्सी की ओर जाते समय नावें घाट की साइड से और अस्सी से राजघाट की ओर आते समय रेता साइड से चलेंगी।
  • गंगा में सवारी कराते समय 100 प्रतिशत लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य रहेगा।
  • नाबालिग बच्चों से नौका संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मसाने की होली के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से गंगा में नौका विहार कर सकें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *