अखिल भारतीय किसान सभा का मनाया गया 90 वां स्थापना दिवस

अखिल भारतीय किसान सभा का मनाया गया 90 वां स्थापना दिवस

वाराणसी (रणभेरी): आराजी लाइन विकासखंड के खेवली चकरा गांव में स्थित मास्टर सागर प्रसाद सिंह के आवास पर अखिल भारतीय किसान सभा के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ किसान नेता लालमणि वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए वर्ष 1936 में स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में दिल्ली में अखिल भारतीय किसान सभा की नींव रखी गई थी। उन्होंने बताया कि उस समय पंडित जवाहरलाल नेहरू, संपूर्णानंद सहित कई प्रमुख नेताओं की भी भूमिका और उपस्थिति रही। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि किसान आंदोलन के शुरुआती दौर में संगठन का चुनाव चिह्न ‘हसिया-हथौड़ा’ रहा है।

अखिल भारतीय किसान सभा का मनाया गया 90 वां स्थापना दिवस

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मंत्री शिवशंकर शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि किसान सभा अपने गठन से लेकर आज तक किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को डीजल, पेट्रोल, बीज, खाद और कीटनाशक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही नीलगाय से फसलों की सुरक्षा, स्मार्ट मीटर योजना पर रोक, बनारस में जबरन भूमि अधिग्रहण को बंद करने तथा श्रमिकों से जुड़े चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने की भी मांग उठाई।

समारोह में छेदी लाल मास्टर, रमाशंकर दाढ़ी, कमला प्रसाद, बेचन लाल, गौरी शंकर, श्याम नारायण, केशव, श्यामा प्रसाद, भोलई सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और संगठनात्मक एकजुटता से भरा रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *