वाराणसी में 51 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सरकार ने दी बड़ी सौगात

वाराणसी में 51 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सरकार ने दी बड़ी सौगात

वाराणसी (रणभेरी): प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राजधानी में योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ ही वाराणसी में भी सर्किट हाउस सभागार में समानांतर आयोजन किया गया, जहां 51 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

वाराणसी में 51 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सरकार ने दी बड़ी सौगात

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 17,500 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं, जिनमें वाराणसी की 51 महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के समग्र विकास की आधारशिला रखते हैं। यहां छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

वाराणसी में 51 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सरकार ने दी बड़ी सौगात

उन्होंने आगे कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों को उचित देखभाल और संस्कार मिलें, तो वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को भी मजबूती मिल रही है।

वाराणसी में 51 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सरकार ने दी बड़ी सौगात

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली सहायिकाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उनका कहना था कि यह अवसर उनके लिए गर्व की बात है और वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि संबोधन में मानदेय बढ़ाने की संभावना जताई गई है, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा है। सहायिकाओं ने विश्वास जताया कि वे गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा और देखभाल प्रदान कर समाज के विकास में अपना योगदान देंगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *