योगी आदित्यनाथ ने असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में किया बड़ा दावा, कांग्रेस और यूडीएफ पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में किया बड़ा दावा, कांग्रेस और यूडीएफ पर साधा निशाना

(रणभेरी): असम के बरपेटा में एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास के समर्थन में शुक्रवार को रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की “डबल इंजन” वाली सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर यह साबित कर दिया कि विकास और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में सक्षम है।

योगी ने कहा, “हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस हमेशा कहती थी कि राम कभी हुए ही नहीं। उनके सहयोगियों ने भी राम के अस्तित्व को नकारने का प्रयास किया। लेकिन आज अयोध्या में भव्य मंदिर मौजूद है, यह केवल भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती थी।”

योगी आदित्यनाथ ने असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में किया बड़ा दावा, कांग्रेस और यूडीएफ पर साधा निशाना

उन्होंने असम में कांग्रेस और यूडीएफ पर भी गंभीर आरोप लगाए। योगी ने कहा कि इन पार्टियों ने असम की सांस्कृतिक पहचान और विकास में बाधा डाली। “कांग्रेस और यूडीएफ ने घुसपैठियों को लाकर यहां की जनसांख्यिकी बिगाड़ने का प्रयास किया। असम के लोगों की जमीन और मकानों पर कब्जा कराने की कोशिश की गई। लेकिन एनडीए की सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि असम घुसपैठ और धार्मिक उन्माद से मुक्त रहे।”

योगी ने यूपी की स्थिति का हवाला देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में पिछले नौ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। यहां दंगा, कर्फ्यू और माफिया का बोलबाला नहीं है। विकास के कार्य पूरी गति से चल रहे हैं।”

उन्होंने कांग्रेस पर भारत और भारतीयता का अपमान करने का भी आरोप लगाया। “कांग्रेस और यूडीएफ की नीतियों ने असम की संस्कृति को खतरे में डाला। लेकिन हमारी डबल इंजन सरकार असम की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।” योगी की यह रैली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का हिस्सा थी और उन्होंने असम के लोगों से एनडीए को मजबूत समर्थन देने की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *