VIDEO: वृंदावन में श्रद्धालु पर बेंत से हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी; बांके बिहारी मंदिर का गोस्वामी हिरासत में, युवक का सिर फोड़ा

VIDEO: वृंदावन में श्रद्धालु पर बेंत से हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी; बांके बिहारी मंदिर का गोस्वामी हिरासत में, युवक का सिर फोड़ा

(रणभेरी): वृंदावन में शनिवार को बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक श्रद्धालु को कथित तौर पर मंदिर से जुड़े एक गोस्वामी ने बेंत से पीट दिया। हमले में श्रद्धालु के सिर पर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के दौरान घायल की पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगाती रही।

VIDEO: वृंदावन में श्रद्धालु पर बेंत से हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी; बांके बिहारी मंदिर का गोस्वामी हिरासत में, युवक का सिर फोड़ा

जानकारी के अनुसार, घायल श्रद्धालु गाजीपुर से अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद वे राधावल्लभ मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंदिर के एक गोस्वामी का किसी युवक से विवाद हो गया।बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन यह बीच-बचाव ही उसके लिए मुसीबत बन गया।

VIDEO: वृंदावन में श्रद्धालु पर बेंत से हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी; बांके बिहारी मंदिर का गोस्वामी हिरासत में, युवक का सिर फोड़ा

कहासुनी बढ़ने पर गोस्वामी ने अपना गुस्सा श्रद्धालु पर उतारते हुए बेंत से हमला कर दिया। एक वार सीधे सिर पर लगने से वह घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मारपीट के दौरान घायल की पत्नी ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति संभाली और घायल को हमलावर से बचाया।

VIDEO: वृंदावन में श्रद्धालु पर बेंत से हमला, बीच-बचाव करना पड़ा भारी; बांके बिहारी मंदिर का गोस्वामी हिरासत में, युवक का सिर फोड़ा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गोस्वामी को हिरासत में ले लिया। उसे पूछताछ के लिए बांके बिहारी पुलिस चौकी ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *