वृंदावन में किशोरी का हंगामा, कथित बाबा पर दुष्कर्म का आरोप; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

वृंदावन में किशोरी का हंगामा, कथित बाबा पर दुष्कर्म का आरोप; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

परिक्रमा मार्ग पर रोते-चिल्लाते लगाए आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता

(रणभेरी): वृंदावन क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के बाद रविवार को परिक्रमा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किशोरी अचानक सड़क पर आकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी और एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किशोरी अपनी मां के साथ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां वहां मौजूद पुलिसकर्मी से मदद की अपील करती है। बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से किशोरी को ऑटो के जरिए थाने भेजा गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी से पूछताछ की और उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वृंदावन में किशोरी का हंगामा, कथित बाबा पर दुष्कर्म का आरोप; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी व्यक्ति पिछले कुछ समय से किशोरी की मां के साथ रह रहा था। महिला ने अपना मकान भी उसे दे दिया था और दोनों के बीच आर्थिक मामलों को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, किशोरी मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है और हरियाणा के पलवल स्थित एक गुरुकुल में कक्षा 10 की छात्रा है। वह अवकाश के दौरान मथुरा आई हुई थी।

बताया जा रहा है कि महिला ने मकान निर्माण के लिए बैंक से कर्ज लिया था, जिसकी किश्तों को लेकर घर में अक्सर तनाव बना रहता था। इसी बीच यह मामला सामने आया। हंगामे के दौरान किशोरी वृंदावन स्थित रमणरेती पुलिस चौकी तक पहुंच गई, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

वृंदावन में किशोरी का हंगामा, कथित बाबा पर दुष्कर्म का आरोप; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी ने बताया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *