मथुरा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिरी, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिरी, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत

मगोर्रा थाना क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, शादी में शामिल होने जा रहे थे युवक

(रणभेरी): मथुरा में बुधवार देर रात मगोर्रा थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। सभी युवक फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) से शादी समारोह में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में अचानक आए मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी।

मोड़ नहीं दिखा, सीधे नहर में समाई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास मार्ग से डीग की ओर जा रहे थे। देर रात अंधेरे और मोड़ के कारण चालक को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। अचानक आए तीखे मोड़ पर कार असंतुलित हुई और सीधे नहर में जा गिरी।

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिरी, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत

स्थानीय लोगों ने तोड़ा दरवाजा, लेकिन नहीं बच सकीं जानें

गाड़ी गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कार का दरवाजा तोड़कर दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नहर में गिरी कार को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया, तब दो अन्य युवकों के शव भी बरामद किए गए।

दो लॉ छात्र भी शामिल

हादसे में मृतकों की पहचान राहुल (23), अमित (22) और मोहित के रूप में हुई है, जबकि चौथे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अमित और मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि राहुल सिलाई का काम करता था। बताया जा रहा है कि कार राहुल वर्मा के एडवोकेट भाई सज्जन सिंह की थी।

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिरी, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौथे युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। यह हादसा एक बार फिर रात में तेज रफ्तार और असावधानी से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है। एक खुशी के मौके पर निकले चार घरों के चिराग पल भर में बुझ गए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *