कानपुर: रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ाई का दबाव बना कारण

कानपुर: रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ाई का दबाव बना कारण

कानपुर। रामा आयुर्वेदिक मेडिकल इंस्टीट्यूट (रामा मेडिकल कॉलेज) के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चित्रकूट जनपद का रहने वाला था और बीएएमएस तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका शव बिठूर थाना क्षेत्र के बगधौदी बांगर स्थित किराए के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।

सुबह जब बगल में रहने वाला दोस्त उसके कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटकाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा गया, जहां शैलेंद्र का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई।

कानपुर: रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ाई का दबाव बना कारण

मौके पर बिठूर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

परिजनों के अनुसार, शैलेंद्र वर्ष 2021 से रामा आयुर्वेदिक मेडिकल इंस्टीट्यूट से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के दौरान उसे कई विषयों में बैक लग गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। दोस्तों ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम नवंबर में आए थे, जिसमें उसे अगद तंत्र, रस शास्त्र, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान में बैक आई थी। इसी के बाद से वह अधिक परेशान रहने लगा था और करीब छह माह पहले हॉस्टल छोड़कर मंधना में किराए के मकान में रहने लगा था।

कानपुर: रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ाई का दबाव बना कारण

पिता बृज किशोर ने बताया कि शुक्रवार शाम को बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उसने मोबाइल रिचार्ज के लिए 349 रुपये भेजने को कहा था, जिसे पूरा कर दिया गया था। किराया व अन्य खर्चों के लिए भी पैसे मांगने पर पिता ने कुछ देर में भेजने की बात कही थी, लेकिन करीब दस बजे पुलिस से घटना की सूचना मिल गई।

एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र पढ़ाई के दबाव और बार-बार बैक आने से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *