उड़ान के कुछ सेकेंड बाद हेलीकॉप्टर में धुआं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षित पहुंचे कौशांबी

उड़ान के कुछ सेकेंड बाद हेलीकॉप्टर में धुआं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षित पहुंचे कौशांबी

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण उसमें धुआं फैलने लगा। हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करा दी। समय रहते हेलीकॉप्टर उतार लिए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे कौशांबी पहुंचना था। वहां उन्हें पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। साथ ही क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेने का कार्यक्रम भी तय था।

बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के ला-मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के जरिए कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर में धुआं दिखाई देने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट की ओर रुख किया और सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

घटना के बाद डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित बताए गए। बाद में उन्होंने दूसरा हेलीकॉप्टर लिया और अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कौशांबी पहुंच गए।

कौशांबी पहुंचने पर केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि बाद में दूसरे हेलीकॉप्टर से वे कौशांबी पहुंचे और तय कार्यक्रम के अनुसार बैठक में शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *