महराजगंज में सनसनी: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर लगाई फांसी, दीवार पर लिखा—‘पत्नी और उसके प्रेमी जिम्मेदार’

महराजगंज में सनसनी: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर लगाई फांसी, दीवार पर लिखा—‘पत्नी और उसके प्रेमी जिम्मेदार’

वाराणसी (रणभेरी): महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिला कर्मी के पति ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा के गांधी नगर इलाके में किराए के मकान में रहने वाले अमरेश ठाकुर (40) ने अपने चार साल के बेटे और तीन साल की बेटी को रस्सी के सहारे खिड़की से लटका दिया। इसके बाद उसने कमरे में छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी।

महराजगंज में सनसनी: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर लगाई फांसी, दीवार पर लिखा—‘पत्नी और उसके प्रेमी जिम्मेदार’

बच्चों की चीख सुनकर किराएदारों को हुआ शक

सुबह करीब 7 बजे नीचे रहने वाले किराएदारों को बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने SSB में तैनात अमरेश की पत्नी वंदना भारती को फोन किया, जो उस समय ड्यूटी पर थीं।

कुछ ही देर में वंदना घर पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। कमरे की खिड़की से बेटे और बेटी के शव रस्सी से लटके मिले, जबकि अमरेश का शव पंखे के कुंडे से फंदे पर झूल रहा था।

महराजगंज में सनसनी: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर लगाई फांसी, दीवार पर लिखा—‘पत्नी और उसके प्रेमी जिम्मेदार’

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

घटना स्थल की दीवार पर अमरेश ने सुसाइड नोट भी लिखा था। उसमें उसने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। नोट में यह भी लिखा कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था और बच्चों से अलग नहीं होना चाहता था।

परिवार गाजीपुर का रहने वाला

पुलिस के अनुसार, वंदना भारती SSB की 66वीं वाहिनी में तैनात हैं और नेपाल बॉर्डर के नौतनवा क्षेत्र में ड्यूटी करती हैं। वह पति और दोनों बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि अमरेश कोई काम नहीं करता था और घर पर ही रहता था। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।

मरने से पहले बनाया वीडियो

पुलिस को जानकारी मिली है कि अमरेश ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसे उसने अपने साले को भेजा था। वीडियो में उसने पारिवारिक विवाद और पत्नी से मतभेद की बात कही है।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और SSB के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद घटना की वजह प्रतीत हो रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *