प्रयागराज: शादी समारोह में मामूली विवाद बना खून-खराबा, युवक की हत्या; सिपाही समेत 12 गिरफ्तार

प्रयागराज: शादी समारोह में मामूली विवाद बना खून-खराबा, युवक की हत्या; सिपाही समेत 12 गिरफ्तार

(रणभेरी): प्रयागराज के नैनी इलाके में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खाली प्लॉट में पेशाब करने से मना करने पर युवक की धारदार हथियार और लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सिपाही सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मड़ौका निवासी ननकऊ की बेटी की शादी कुशवाहा गेस्ट हाउस में हो रही थी। देर रात बारात में शामिल कुछ लोग पास ही रहने वाले राजेश निषाद के खाली प्लॉट में पेशाब करने लगे। उसी जगह पर राजेश की गाड़ी खड़ी थी और परिवार की समाधि भी बनी हुई है।राजेश ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.

प्रयागराज: शादी समारोह में मामूली विवाद बना खून-खराबा, युवक की हत्या; सिपाही समेत 12 गिरफ्तार

विरोध पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, मड़ौका निवासी ननकऊ की बेटी की शादी कुशवाहा गेस्ट हाउस में हो रही थी। देर रात बारात में शामिल कुछ लोग पास ही रहने वाले राजेश निषाद के खाली प्लॉट में पेशाब करने लगे। उसी जगह पर राजेश की गाड़ी खड़ी थी और परिवार की समाधि भी बनी हुई है।राजेश ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

सरिया और चापड़ से हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ननकऊ का भतीजा और पुलिस सिपाही सुनील कनौजिया मौके पर पहुंचा। उसने गेस्ट हाउस में रखी तंदूर की लोहे की सरिया उठाकर राजेश पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद धारदार हथियार से भी हमला किया गया।हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश कुछ ही मिनटों में जमीन पर गिर पड़े और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद गेस्ट हाउस में हंगामा

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भड़क गए। गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की गई और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर ही मृतक का घर है। जिस प्लॉट में विवाद हुआ, वहां परिवार की समाधि बनी हुई है और राजेश अपनी गाड़ी वहीं खड़ी करते थे।पुलिस ने मौके से 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *