पालतू कुत्ते को लात मारने पर टूटी शादी: फतेहपुर में मंडप से लौटी बारात, लव मैरिज बनी विवाद की वजह

पालतू कुत्ते को लात मारने पर टूटी शादी: फतेहपुर में मंडप से लौटी बारात, लव मैरिज बनी विवाद की वजह

(रणभेरी): यूपी के फतेहपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंडप में चल रही शादी अचानक टूट गई। वजह बनी दुल्हन के पालतू कुत्ते के साथ की गई बदसलूकी। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कई लोग घायल हुए और आखिरकार दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

कुत्ते को लात मारने पर भड़की दुल्हन

घटना बुधवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र के कान्हा गेस्ट हाउस की है। प्रयागराज से आई बारात में जयमाल और अन्य रस्में पूरी हो चुकी थीं। देर रात मंडप के पास बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आरोप है कि एक बाराती ने उसे लात मार दी। यह देखकर दुल्हन आक्रोशित हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई।

इस झगड़े में कई लोगों के सिर फट गए, एक युवक का हाथ टूट गया और दुल्हन की उंगली में भी फ्रैक्चर आ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पालतू कुत्ते को लात मारने पर टूटी शादी: फतेहपुर में मंडप से लौटी बारात, लव मैरिज बनी विवाद की वजह

दो साल पुराना था रिश्ता

दूल्हा सुमित केसरवानी (25) खागा क्षेत्र का निवासी है और सर्राफा बाजार में उसकी ज्वेलरी की दुकान है। उसने बताया कि प्रयागराज के कटरा की रहने वाली तनु से उसकी मुलाकात दो साल पहले हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे शादी करना चाहते थे।

पालतू कुत्ते को लात मारने पर टूटी शादी: फतेहपुर में मंडप से लौटी बारात, लव मैरिज बनी विवाद की वजह

बताया गया कि युवती पहले भी घर से निकलकर कानपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुकी थी और बाद में कोर्ट मैरिज का पंजीकरण भी कराया गया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 18 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाज से विवाह तय हुआ था।

मारपीट में दोनों पक्ष घायल

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि बारात में कुछ लोग शराब के नशे में थे, जिससे विवाद बढ़ा। झड़प में दुल्हन के भाई का हाथ टूट गया। वहीं दूल्हे पक्ष के भी कई लोग घायल हुए।लड़की पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि लड़का पहले से शादीशुदा था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस बोली- नहीं मिली तहरीर

खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। लेन-देन का सामान भी वापस कर दिया गया है।

दूल्हा मनाता रहा, दुल्हन अड़ी रही

बताया जाता है कि घटना के बाद दूल्हे ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

पालतू कुत्ते को लात मारने पर टूटी शादी: फतेहपुर में मंडप से लौटी बारात, लव मैरिज बनी विवाद की वजह

आखिरकार पंचायत के बाद शादी रद्द कर दी गई और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *