गैस-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों पर सख्त हुए सीएम योगी, कालाबाजारी और फेक मैसेज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

गैस-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों पर सख्त हुए सीएम योगी, कालाबाजारी और फेक मैसेज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस तरह की भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले तथा तेल-गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य है। किसी भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाकर लोगों में भ्रम पैदा करने या जमाखोरी कर मुनाफाखोरी करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीएम के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों को पेट्रोल पंपों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीमों को गैस एजेंसियों, गोदामों और संबंधित दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रसोई गैस का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कालाबाजारी की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में ईंधन और गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *