रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, VIP गेट से मिला प्रवेश; 10 मिनट तक निहारी रामलला की मोहिनी सूरत

रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, VIP गेट से मिला प्रवेश; 10 मिनट तक निहारी रामलला की मोहिनी सूरत

(रणभेरी): अयोध्या में नाबालिग से रेप मामले में सजा काट रहे आसाराम बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। तीन वाहनों के काफिले के साथ वह आदि शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्हें विशिष्ट अतिथि की तरह रामलला का दर्शन कराया गया। मंदिर में करीब 10 मिनट तक उन्होंने रामलला की मोहिनी सूरत के दर्शन किए और मंदिर की भव्यता को निहारा।

राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल जी ने उन्हें मंदिर निर्माण और परिसर की विशेषताओं की जानकारी दी। इस दौरान आसाराम मंदिर के सोने के दरवाजों, दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियों और भव्य संरचना को देखते रहे। करीब 30 मिनट मंदिर परिसर में बिताने के बाद वह वापस लक्ष्मण किला लौट गए।

रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, VIP गेट से मिला प्रवेश; 10 मिनट तक निहारी रामलला की मोहिनी सूरत

VIP गेट से मिला प्रवेश

आसाराम को जिस आदि शंकराचार्य गेट से मंदिर में प्रवेश दिया गया, वहां से आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलता। यह गेट विशेष रूप से वीआईपी के लिए निर्धारित है, जहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे विशिष्ट लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं। बिना राम मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और प्रशासन की अनुमति के इस गेट से किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता। आसाराम के साथ छह लोग भी दर्शन के लिए पहुंचे थे।हनुमानगढ़ी नहीं जा सके। बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ी मंदिर में सीढ़ियां अधिक होने की वजह से आसाराम वहां दर्शन के लिए नहीं जा सके।

6 महीने की जमानत पर जेल से बाहर

आसाराम फिलहाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को उन्हें छह महीने की जमानत दी थी। इसके बाद 6 नवंबर को गुजरात हाईकोर्ट से भी उन्हें छह महीने की अंतरिम जमानत मिल गई। अदालत में उनके वकीलों ने दलील दी थी कि आसाराम हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए उन्हें राहत दी जाए।

सरयू तट पर टहले, अनुयायियों ने छुए पैर

मंगलवार शाम को अयोध्या पहुंचने के बाद आसाराम सरयू तट भी गए। वह झुनकी घाट से सद्गुरु कुटी तक पैदल चले और फिर कार से लक्ष्मण किला पहुंचे। शाम करीब 6 बजे वह फिर सरयू तट पर पहुंचे और करीब 300 मीटर तक पैदल टहलते नजर आए। इस दौरान उनके अनुयायी उनके पैर छूते दिखाई दिए।

अयोध्या को बताया मोक्षदायी स्थान

अयोध्या में आसाराम ने कहा कि भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थल हैं जहां जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों पर जाने से शरीर के वात, कफ और पित्त जैसे दोषों का प्रभाव कम होता है और अयोध्या को इनमें प्रथम स्थान प्राप्त है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *