सीतापुर में 12 साल पुरानी अवैध मस्जिद तड़के 3 बजे बुलडोजर से ढहाई, प्रशासन ने कब्जा हटाया

सीतापुर में 12 साल पुरानी अवैध मस्जिद तड़के 3 बजे बुलडोजर से ढहाई, प्रशासन ने कब्जा हटाया

(रणभेरी): लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव बेहटी में बनी मस्जिद को सोमवार तड़के जिला प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। मस्जिद करीब 12 साल पहले बनाई गई थी और विवादित जमीन पर स्थित थी। एडीएम नीतीश कुमार, एसडीएम आकांक्षा गौतम, एसपी आलोक सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रशासन ने बताया कि मस्जिद अवैध तरीके से तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बनी थी। ग्राम सभा की शिकायत पर तहसील कोर्ट ने मस्जिद को हटाने का आदेश पारित किया था। कोर्ट ने मालिकान को 15 दिन का नोटिस दिया था, लेकिन नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया।

एडीएम ने बताया कि मेन रोड के किनारे होने के कारण कार्रवाई रात में करवाई गई ताकि यातायात बाधित न हो और किसी को परेशानी न हो। बुलडोजर कार्रवाई में 2 प्लाटून पीएसी, 18 थानों के थानाध्यक्ष, 35 सब इंस्पेक्टर और करीब 250 महिला-पुरुष सिपाही तैनात रहे।

सीतापुर में 12 साल पुरानी अवैध मस्जिद तड़के 3 बजे बुलडोजर से ढहाई, प्रशासन ने कब्जा हटाया

मस्जिद ‘सैयद हजरत उमर फारूक’ लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर बनी थी, जिसमें 120 फीट लंबा और 90 फीट चौड़ा एक मुख्य हॉल और चार छोटे कमरे थे। निर्माण पर करीब 1 करोड़ रुपए की लागत आई थी और जमीन की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। मस्जिद की देखरेख मुतवल्ली आलम कर रहे थे।

सीतापुर में 12 साल पुरानी अवैध मस्जिद तड़के 3 बजे बुलडोजर से ढहाई, प्रशासन ने कब्जा हटाया

मस्जिद के मौलाना अब्दुल रहमान ने कार्रवाई पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया और इसे सियासी मसला बताते हुए कहा कि इस पर कुछ कहना उचित नहीं है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है और इस दिशा में निगरानी लगातार जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *