बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर ने छात्रा को क्लास में किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो वायरल

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर ने छात्रा को क्लास में किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो वायरल

(रणभेरी): श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक शॉकिंग घटना सामने आई। एक प्रोफेसर ने क्लासरूम में माइक पर खड़े होकर एक छात्रा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। छात्रा ने न सिर्फ विरोध किया, बल्कि क्लास खत्म होते ही अपने सहपाठियों के साथ मिलकर प्रोफेसर पर हमला कर दिया। पूरा हंगामा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में प्रोफेसर (अब्दुल मोहम्मद) कहते दिख रहे हैं, “मैं अपने बैच की सबसे महत्वपूर्ण छात्राओं में से एक को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता हूं।” छात्रा ने तुरंत विरोध जताया और कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा। बहस के दौरान छात्रा ने प्रोफेसर को सलाह दी कि अगर वे बात करना चाहते हैं तो प्रधानाचार्य के पास जाएँ।

क्लास खत्म होते ही छात्रा और उनके सहपाठी प्रोफेसर पर चप्पलों और घूंसों से टूट पड़े। परिसर में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रोफेसर का दावा है कि छात्रा ने पहले उन्हें ‘I Love You’ कहा था, लेकिन छात्रा ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना शिक्षक-छात्र संबंधों में पावर इम्बैलेंस और यौन उत्पीड़न के गंभीर सवाल उठाती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *