शादी समारोह में शामिल ठेकेदार को चाकुओं से गोदा, काकोरी में पत्नी को पति ने ही मार डाला

शादी समारोह में शामिल ठेकेदार को चाकुओं से गोदा, काकोरी में पत्नी को पति ने ही मार डाला

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हसनगंज में बप्पा लॉन में एक शादी समारोह में ठेकेदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को पांच लोगों ने अंजाम देकर बाइक से भाग निकले। पुलिस ने सीसी कैमरा की फुटेज के सहारे आरोपियों की शिनाख्त की। मृतक ठेकेदार तौफीक के भाई तहजीब की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं काकोरी में मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। लखनऊ में 2 घंटे के अंतराल पर दो हत्याएं हुईं।

हसनगंज के खदरा में रहने वाले तौफीक मोहल्ले के इरफान की शादी में दावत खाने गए थे। शादी बप्पा मैरिज लान में थी। शुक्रवार रात 10.30 बजे शादी में शामिल अहमद, जाफर, जाकिर, इस्माइल और राजू से खाने के दौरान तौफीक का विवाद हुआ। उन्होंने उसे घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उसे मरणासन्न करके आरोपी बाइक से भाग निकले। घायल तौफीक को लोग अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।है।

वही काकोरी में शुक्रवार की रात 8.30 बजे पत्नी की हत्या करके पति फरार हो गया। हरदोई का रहने वाला अनिल द्विवेदी अपनी बेटी एंजेल के साथ काकोरी आया था। पत्नी प्रिया करवाचौथ की पूजा के लिए अपने मायके काकोरी आई थी। यहां मामूली विवाद के बाद अनिल ने प्रिया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर ही प्रिया ने दम तोड़ दिया। सास अनुसुइया के विरोध करने पर अनिल उनके ऊपर भी हमलावर हो गया। जिसमें सास अनुसुइया भी घायल हो गईं। घायल सास को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। हत्या के बाद पुलिस ने प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।