चमकदार धूप के बावजूद तापमान 17°C;

चमकदार धूप के बावजूद तापमान 17°C;

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में सुबह से ही सूरज की चमकीली किरणें पड़ने लगी हैं, और रात की ठंड अब सहन नहीं हो रही है। रात को बाहर निकलने में कंपकंपी महसूस होने लगी है। वहीं दिन की धूप अब सुहानी हो गई है। खासकर, पर्यटकों के देशाटन के लिए यह सबसे अनुकूल मौसम बन चुका है। बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटक काशी में मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।समय जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, धूप बेअसर होती चली जा रही है।

आज दिन और रात के तापमान में करीब 15°C का बड़ा अंतर दर्ज किया गया। लिहाजा, इस तरह के मौसम में सर्द-गरम वाली बीमारियों के बढ़ने की काफी संभावना बनी है। हर साल की स्थिति में इस बार ठंड थोड़ी ज्यादा है। वहीं आने वाले समय में कड़ाके की ठंड उत्तर भारत में पड़ने वाली है।

फ़िलहाल आज बनारस का औसत तापमान 17.4°C बना है। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 15°C और अधिकतम 30°C तक गया था। न्यूनतम तापमान तो सामान्य से 3°C कम, जबकि अधिकतम 1°C कम दर्ज किया गया। सबसे खास बात है कि इस समय मौसम में भी हवा की नमी 90% तक बनी है।आज एयर क्वालिटी इंडेक्स में वाराणसी को 98 अंक मिले हैं। शहर में सबसे प्रदूषित हवा अर्दली बाजार की रही। जहां का AQI 112 अंक तक दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद मलदहिया में 99 अंक, भेलूपुर में 94 अंक और BHU में 89 अंक तक प्रदूषण का स्तर रहा।