मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

(रणभेरी): साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली दुखद खबर आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक्टर ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कन्नड़ फिल्मों में पावर स्टार के नाम से मशहूर पुनीत राजकुमार ने हाल में अपनी अपनी अगली फिल्म 'जेम्स' की शूटिंग पूरी की थी। अब वह पवन कुमार के साथ अगली फिल्म 'द्वित्वा' की शूटिंग शुरू करने वाले थे।उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1985 की फिल्म बेट्टाडु हूवी से की थी। उन्‍हें  सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। बतौर अभिनेता उन्‍होंने 2002 में  कन्नड़ फिल्म अप्पू के साथ इसमें कदम रखा था। उन्हें आखिरी बार युवरत्ना में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।