उत्तर प्रदेश में प्रियंका का चुनावी दांव, सरकार बनी तो छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन देगी कांग्रेस

 उत्तर प्रदेश में प्रियंका का चुनावी दांव, सरकार बनी तो छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन देगी कांग्रेस

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी रात दिन एक कर रही है। उन्होंने महिलाओं को चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा के बाद छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रियंका ने कहा कि इस बार यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 12वीं पास छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दिया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा ट्विटर के माध्यम से किया है। 

लखीमपुर कांड के बाद से ही आक्रामक तरीके से प्रदेश के सियासत में सक्रिय प्रियंका ने इससे पहले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के बाद अब यह नई घोषणा करके दूसरे सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दिया है। प्रियंका ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि ‘कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से उप्र कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक की लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।’