मां दुर्गा के अवतार में नज़र आयीं प्रियंका गांधी

मां दुर्गा के अवतार में नज़र आयीं प्रियंका गांधी

वाराणसी (रणभेरी): प्रदेश में चुनाव होने को हैं, नेता अलग- अलग लोक लुभावन हथकंडे अपनाने में लगे हैं। हर तरफ चुनावी रणनीति-राजनीती की बिसात तैयार करने में नेता लगे हुए हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी की अगुवाई कर रहीं प्रियंका अपने एक दिवसीय दौरे और किसान न्याय रैली को सम्बोधित करने के उद्देश्य से रविवार को वाराणसी पहुंच रही हैं। रूटीन के अनुसार वह किसान न्याय रैली को सम्बोधित करने से पहले प्रियंका गांधी दुर्गाकुंड मंदिर में माता कुष्मांडा के दर्शन-पूजन करेंगी। ये तो ठीक हैं लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दर्शन और रैली को लेकर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमे प्रियंका गांधी को दुर्गा शक्ति के स्वरुप में दिखाया गया है जो किसानों के हत्यारे स्वरुप महिषासुर का वध कर रहीं हैं। 

इस पोस्टर को जारी करने वाले हरीश मिश्रा(बनारस वाले मिश्रा जी के नाम से फेमस) कांग्रेस कार्यकर्ता हरीश मिश्रा ने बताया कि प्रियंका गांधी कल बनारस आ रही हैं। किसान न्याय रैली में वो जनता के बीच किसानों की बात और उनका हक़ दिलाने की बात करेंगी।  नवरात्र के पावन पर्व में चौथे दिन पहुंच रहीं प्रियंका गांधी धर्म की नगरी काशी में माता कुष्मांडा के अति प्राचीन मंदिर दुर्गाकुंड में दर्शन और पूजन करेंगी।  प्रियंका गांधी आने वाले चुनाव में दुर्गा रूप लेकर किसानों के हत्यारों का सर्वनाश करेंगी। इसलिए आज हम सभी ने एक पोस्टर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रियंका जी का एक पोस्टर लगाया है जिसमे उन्हें माता दुर्गा का स्वरुप दिया गया है और वो महिषासुर रुपी किसानों के वध करने वाले का अंत कर रही हैं।