सीतापुर में प्रियंका गांधी गिरफ्तार, धारा-144 के उल्लंघन का आरोप, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

सीतापुर में प्रियंका गांधी गिरफ्तार, धारा-144 के उल्लंघन का आरोप, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार (Priyanka Gandhi Arrested) कर लिया है। प्रियंका पर धारा-144 के उल्लंघन और शांतिभंग की धाराएं लगाईं गई हैं। उनकी गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) से संबंधित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे।  प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उन्हें चाहे तो पुलिस गिरफ्तार कर सकती है लेकिन वो बिना किसान परिवारों से मिले वापस नहीं लौटेंगी।