जाने किस दिन रिलीज होगी सत्यमेव जयते 2

जाने किस दिन रिलीज होगी  सत्यमेव जयते 2

(रणभेरी): बॉलीवुड के एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। यह फिल्म 2018 की फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल है। ये फिल्म पहले 26 नवंबर, 2021 को रिलीज़ होने वाली थी। शुक्रवार को जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उनकी फिल्म अपनी अब एक दिन पहले सिनेमाघरों में आएगी।

उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। शुक्रवार को जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उनकी फिल्म अपनी अब एक दिन पहले सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह शर्टलेस होकर दो लोगों को अपने हाथों में उठाए नजर आ रहे हैं। जॉन ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में 'शिव तांडव' सुनाई दे रहा है।