मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया तो करूंगा अनशन, बोले -नवजोत सिंह सिद्धू

मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया तो करूंगा अनशन, बोले -नवजोत सिंह सिद्धू

(रणभेरी): लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना को लेकर सियासत गर्म है। विपक्षी दल सरकार के खिलाफ आक्रमण है। वही दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को मांग की है कि अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।इससे पहले सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना भी हो गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी लखीमपुर खीरी गए थे और मृतकों के परिवार से मुलाकात की थी।

लखीमपुर के लिए रवाना होते समय सिद्धू ने ऐलान किया, 'अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा।'

पिछले कुछ दिन पहले चन्नी सरकार में अपनी दखलअंदाजी स्वीकार नहीं किए जाने से नाराज होकर सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले सिद्धू ने प्रियंका गांधी की रिहाई की भी मांग की थी। लखीमपुर हिंसा को लेकर पहले भी प्रदर्शन कर चुके सिद्धू ने उत्तर प्रदेश सरकार को मांगों को मानने के लिए बुधवार तक का समय दिया था। प्रियंका गांधी को तो सीतापुर गेस्ट हाउस से रिहा कर दिया गया है लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।