दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन
  • सिद्धार्थ शुक्ला बॉस-13 में बने थे विजेता
  • महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा 
  • सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन
  • सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी

(रणभेरी): टीवी शो के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ महज सिर्फ 40 की उम्र के ही थे। इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक्टर को 11 बजे के करीब कूपर अस्पताल में लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। 

जाने कैसे सिद्धार्थ ने की थी अपने करियर की शुरुआत

बता दें कि सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी।उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी।सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे।
साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे।इसके बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने कलर्स टेलीविजन के शो 'बालिका वधू' में सिव का किरदार मिला। इस धारावाहिक से सिद्धार्थ ने पहचान बनाई।इसके बाद सिद्धार्थ कलर्स के ही एक शो 'दिल से दिल तक' में रश्मि देसाई के साथ नजर आए। इस धारावाहिक में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

उन्होंने साल 2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। इस शो के जज करण जौहर थे। सिद्धार्थ के लुक्स से इम्प्रेस होकर करण ने शो के बाद सिद्धार्थ को अपनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अहम रोल भी दिया था।सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों बिग बॉस 13 में मिले थे। दोनों की आए दिन रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ती रहती थीं। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज टूट गई हैं।