AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, अशोक मित्तल को बनाया नया उपनेता

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, अशोक मित्तल को बनाया नया उपनेता

(रणभेरी): आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी का राज्यसभा उपनेता पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर जानकारी दी।

पत्र में पार्टी ने यह भी कहा कि अब राघव चड्ढा को सदन में बोलने का समय नहीं दिया जाए। राघव चड्ढा 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2028 तक है।

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, अशोक मित्तल को बनाया नया उपनेता

पार्टी ने इस बदलाव की वजह स्पष्ट नहीं की है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से चड्ढा पार्टी से दूरी बनाए हुए थे और आम आदमी पार्टी के मामलों पर कोई बयान नहीं देते थे। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को दिल्ली शराब नीति मामले में जब अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से राहत मिली थी, उस समय भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। राज्यसभा में चड्ढा ने लोगों से जुड़े गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे मुद्दे उठाए थे।

अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं और वे जालंधर के निवासी हैं। मित्तल पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। राजनीति में आने से पहले वे एक सफल बिजनेसमैन रहे हैं। उनका परिवार ‘लवली ग्रुप’ का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई (लवली स्वीट्स) व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। मित्तल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *