सुरों की सरगम थमी: दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

सुरों की सरगम थमी: दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

(रणभेरी): भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इमरजेंसी यूनिट में रखा गया था। अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। उन्होंने बताया था कि गायिका को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल लाया गया था।

दिग्गज गायिका के निधन की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। आम लोगों से लेकर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों तक, हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी उनके अस्पताल में भर्ती होने पर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।Asha Bhosle भारतीय संगीत की उन अमर आवाज़ों में से एक थीं, जिन्होंने करीब आठ दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी, जिनमें फिल्मी गीतों के साथ-साथ ग़ज़ल, भजन, पॉप और शास्त्रीय संगीत भी शामिल है।

‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘ये मेरा दिल’ जैसे कई कालजयी गीत उनकी पहचान बने। उन्होंने O. P. Nayyar, R. D. Burman और A. R. Rahman जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।अपने अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, Dadasaheb Phalke Award और पद्म विभूषण शामिल हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *