उदयपुर से हैदराबाद रवाना हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

उदयपुर से हैदराबाद रवाना हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

(रणभेरी): दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा विवाह समारोह के बाद शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आए और प्रशंसकों का अभिवादन किया।

रश्मिका लाल रंग के सूट में दिखाई दीं, जबकि विजय हल्के पिस्ता रंग के कुर्ता-पायजामा में थे। दोनों ने हाथ जोड़कर फैंस का आभार जताया और मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस भी दी।

उदयपुर से हैदराबाद रवाना हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

दो परंपराओं से संपन्न हुआ विवाह

शादी समारोह 26 फरवरी को होटल ‘मेंमेटोस एकाया’ में आयोजित हुआ, जहां तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक रस्में निभाई गईं। पारिवारिक माहौल में संपन्न इस समारोह में करीबी रिश्तेदार और फिल्मी जगत से जुड़े कुछ विशेष मेहमान शामिल हुए।

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक तरुण भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत कई अतिथि विवाह के बाद हैदराबाद लौट गए।फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी शुक्रवार सुबह ही हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शननवविवाहित जोड़ा 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन देगा। समारोह में दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

उदयपुर से हैदराबाद रवाना हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

नवविवाहित जोड़ा 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन देगा। समारोह में दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

बॉलीवुड से मिली शुभकामनाएं

शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, फिल्म निर्माता करण जौहर और रकुल प्रीत सिंह सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

उदयपुर से हैदराबाद रवाना हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

पारंपरिक अंदाज में दिखे दूल्हा-दुल्हन

विवाह के दौरान रश्मिका ने सुनहरे बॉर्डर वाली सिंदूरी साड़ी धारण की। दक्षिण भारतीय दुल्हन के पारंपरिक आभूषणों—माथापट्टी और हार—के साथ उनका लुक आकर्षक रहा। मंगलसूत्र की रस्म के दौरान उनकी आंखों में भावुकता भी झलकती दिखी।वहीं विजय ने धोती के साथ कंधे पर लाल दुपट्टा ओढ़ा। पारिवारिक परंपरा के तहत नजर न लगे, इसके लिए दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर काला टीका भी लगाया गया।

डीजे नाइट में जमकर थिरके मेहमान

विवाह के बाद आयोजित डीजे नाइट में मशहूर डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) ने संगीत की कमान संभाली। समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय गीतों के साथ रश्मिका की फिल्म ‘एनिमल’ और ‘छावा’ के गाने भी बजे। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गीत ‘श्रीवल्ली’ भी डांस फ्लोर पर छाया रहा।

चार दिन चला जश्न

रश्मिका और विजय 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचे थे। चार दिनों तक प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन आयोजित हुए। परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ नाम से एक मैत्री क्रिकेट मैच, पूल पार्टी और डिनर पार्टी भी रखी गई। 25 फरवरी से मुख्य विवाह समारोह की शुरुआत हुई थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *