खेसारी लाल यादव का नया धमाका: ‘कमर में दागी’ ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

खेसारी लाल यादव का नया धमाका: 'कमर में दागी' ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

(रणभेरी): भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उनका लेटेस्ट ट्रैक ‘कमर में दागी’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।

मिनटों में लाखों व्यूज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाने के रिलीज होते ही केवल कुछ घंटे में ही यह 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह साफ तौर पर दर्शाता है कि खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग कितनी मजबूत है।

खेसारी लाल यादव का नया धमाका: 'कमर में दागी' ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

सोना डे संग रोमांटिक कैमिस्ट्री

गाने में सोना डे ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा। वीडियो में खेसारी और सोना के बीच रोमांटिक और ग्लैमरस सीन दिखाई दे रहे हैं। गाने की कुल लंबाई लगभग 3 मिनट 20 सेकेंड है और इस दौरान दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को खूब भा रही है।

खेसारी और शिल्पी राज की आवाज ने लगाई जान

इस गाने में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज़ ने गाने में जान डाल दी है। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। म्यूजिक और बोल दोनों ही सुनने वालों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।

जानें सोना डे के बारे में

सोना डे एक पॉपुलर डांसर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 27 वर्षीय सोना का जन्म कोलकाता में हुआ और वह बचपन से ही डांस की दुनिया में सक्रिय रही हैं। उन्होंने टीवी के लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो जैसे डांस इंडिया डांस और इंडियाज बेस्ट डांसर में हिस्सा लिया है।

सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है-इंस्टाग्राम पर 9.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 2.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा, वह अपने डांस रील और व्लॉग्स के लिए भी जानी जाती हैं।

हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ भी मीडिया की सुर्खियों में रही है। साल 2024 में उनका MMS वीडियो लीक हुआ था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। वर्तमान में सोना डांसर मुकुल गेन को डेट कर रही हैं।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी का जलवा

लगातार हिट गाने देने वाले खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े ट्रेंडसेटर हैं। ‘कमर में दागी’ की सफलता देखकर कहा जा सकता है कि यह गाना आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *