महिला कांस्टेबल ने सहकर्मी पर लगाए छेड़खानी के आरोप, प्राथमिकी दर्ज; आरोपी निलंबित

महिला कांस्टेबल ने सहकर्मी पर लगाए छेड़खानी के आरोप, प्राथमिकी दर्ज; आरोपी निलंबित

(रणभेरी): सदर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने उसी थाने में कार्यरत एक सिपाही पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल रात के समय सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात थी। आरोप है कि लगभग दो बजे रात के आसपास सिपाही अमित कुमार, जो क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी समाप्त कर चुका था, उसके कक्ष में पहुंचा और अनुचित व्यवहार करने लगा। बताया जाता है कि विरोध और शोर मचाने पर आरोपी वहां से निकल गया।

घटना के बाद महिला कांस्टेबल ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है। आरोपी सिपाही को विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *