डॉक्टर के घर एटीएस की रेड, लैपटॉप से आतंकी कनेक्शन की जांच

डॉक्टर के घर एटीएस की रेड, लैपटॉप से आतंकी कनेक्शन की जांच

वाराणसी (रणभेरी): काशी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित पठानी टोला में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यूपी और मुंबई एटीएस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने एक डॉक्टर के घर छापेमारी की। टीम दोपहर में पहुंची और करीब सात घंटे तक घर के भीतर जांच-पड़ताल करती रही। इस दौरान डॉक्टर, उनके परिवार और खासतौर पर बेटे से गहन पूछताछ की गई। जांच एजेंसियों ने डॉक्टर के मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लेकर डिजिटल डाटा खंगाला।

डॉक्टर के घर एटीएस की रेड, लैपटॉप से आतंकी कनेक्शन की जांच

सूत्रों के मुताबिक, बैंक खातों की जांच में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। साथ ही कुछ संदिग्ध विदेशी और कश्मीरी संपर्कों के संकेत भी मिले हैं।

डॉक्टर के घर एटीएस की रेड, लैपटॉप से आतंकी कनेक्शन की जांच
डॉक्टर के घर एटीएस की रेड, लैपटॉप से आतंकी कनेक्शन की जांच

बताया जा रहा है कि डॉक्टर का 20 वर्षीय बेटा, जो नीट की तैयारी कर रहा है, एक कश्मीरी हैंडल के जरिए व्हाट्सएप पर संदिग्ध चैटिंग करता था। इसी आधार पर एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ की और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। गली में आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई और केवल स्थानीय निवासियों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई हाल ही में लखनऊ में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों से मिले इनपुट के आधार पर की गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले पर आधिकारिक पुष्टि करने से इनकार किया है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *