आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

(रणभेरी): दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

सुबह से ही उनके मुंबई स्थित निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। दोपहर तक अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बाद अंतिम यात्रा शिवाजी पार्क के लिए रवाना होगी। शव वाहन को सफेद फूलों से सजाया गया है।

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

राजकीय सम्मान के साथ विदाई

करीब आठ दशक लंबे अपने संगीत करियर में आशा भोसले ने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित 100 से अधिक सम्मान हासिल किए। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज

फिल्म निर्माता राकेश रोशन, अभिनेता नील नितिन मुकेश अपने पिता नितिन मुकेश के साथ अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
वहीं उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते हुए भावुक हो गए।

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

देशभर में शोक की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता शाहरुख खान और हेमा मालिनी समेत कई हस्तियों ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक बताते हुए कहा कि उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

परिवार की अपील

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए आ सकते हैं, लेकिन अंतिम संस्कार के समय भीड़ से बचने के लिए कम संख्या में ही लोग श्मशान भूमि पहुंचें। आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी मधुर आवाज और अमर गीत हमेशा श्रोताओं के दिलों में गूंजते रहेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *