महिला हेल्पलाइन नम्बर का हुआ शुभारंभ
वाराणसी(रणभेरी)। सांस्कृतिक संकुल में मिशन शक्ति नारी शुरक्षा नारी सम्मान के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा किया गया अब हर महिला बिना कोई संकोच के स्थानीय थाने में अपनी समस्या को बता, महिला सशक्तिकरण पर चर्चा किया गया।
अर्बन हाट में महिलाओ को बुला कर उनकी शक्ति और सम्मान की पहचान करायी वाराणसी की पुलिस ने, उन्हें अपने जीवन को किसी के सहारे नही बल्कि खुद को एक पहचान, शान और अभिमान से रहने को जागरुक किया। उपस्थित महिलओं ने उनकी बात को धैर्य से सुना और अपने अधिकार को पहचाना, कोरोना जैसी बड़ी बीमारी के चलते "दो गज की दुरी मास्क है जरूरी" के बारे में बताया और घर पर रहे सुरक्षित रहने को कहा। महिलओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस जैसे हेल्प डेस्क वाराणसी पुलिस ने बताया।